रोज हसरत होती है तुझे कागज पर उतार दूँ
पर अफसोस, बो कागज रोज भीग जाता है...
➡
रात बडी है कोई जख्म ही कुरेद लूँ
तन्हाँ रहकर भी कहाँ वक्त गुजरता है...
➡
मोहब्बत में अच्छे शायर हुये
वैसे कहाँ अल्फाज समझ आते थे...
➡
तेरी उम्मीद के सिवाय मुझे कुछ भी हासिल नहीं
बहुत कर्जदार हो चुका हूँ मैं जमानें का...
➡
पी लिया करता हूँ थोडी सी , शाम में
मुझे रोकनें अब तुम कहां आते हो
➡
पडा रहता हूँ बंद करके दरवाजा एक कोनें में
मेरा हाल पूछनें अब कौन आता है?...
➡
नाकामियों ने इतना समझदार बना दिया
ताउम्र कितावों से क्या हासिल होता...
➡
कुछ बरबाद सपनें, कुछ सूखे हुये अश्क
मेरी आँखों में इसके सिवा कुछ भी तो नहीं...
➡
➡
शहर में उनके अपनें निशां ढूढता हूँ
इक रोज जहां हमनें आशियां बनाया था...
➡
बसेरा छोड गया परिन्दा कोई फिर से
यकीनन किसी नें उसे जी भर के सताया होगा...
➡
कैसे नीलाम कर दूँ तेरे इश्क की दौलत ?
पूरी जिंदगी यही कमाई है मैंने...
➡
➡
हाँ शरीफ हुआ करते थे कल तक
आज हम सा बेईमान कहाँ मिलता है...
➡
पीना बुरी बला है....
कमवख्त लोग कहते हैं...
➡
ये दिल वीरान है बंजर हो गया हैहो गया ह
बताओ लौटकर इसमें तुम कब आओगे?
➡
होश में आ गए तो बदनाम होंगे कई अपनें
मेरे दोस्त मुझे कुछ तो नशे में रहने दो ।
➡
काश बहल जाता मेरा दिल भी शराब से
तो हम भी यूं तन्हाँ नहीं रहते ।
➡
बताओ ! कितनीं मुद्दत तक तुम्हें और चाहूँ ?
कि तुम बस मेरे हो जाओ...

Comments
Post a Comment